PC: news18
यूपी के गोरखपुर से ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर ही आप हैरान रह जाएंगे। यहां एक नई नवेली दुल्हन रात भर रोती रही और कारण उसका पति था। पति जब भी महिला के पास जाता उस से पहले शक्तिवर्धक गोलियां खा लेता और उसके बाद उस से संबंध बनाता। इसके बाद वह उसे भी नशे की गोलियां देता जिस से महिला की तबियत बिगड़ गई। अब महिला रोते-रोते थाने पहुंची। उसने पति पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं।
महिला ने बताया कि हर रात को वह संबंध बनाने से पहले कामोत्तेजक दवाएं खाता था। इतना ही नहीं उसे भी नशे की दवाएं खिलाता और कहता कि कुछ नहीं होगा खा लो। इसके बाद महिला की तबियत धीरे धीरे खराब होती गई। इसके बाद उसने दूसरी महिला के साथ संबंध बना लिए। अब दूसरी औरत के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा है।
घटना गोरखपुर के गोरखनाथ इलाके की है। महिला उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की है। उनकी शादी नौ दिसंबर 2024 को हुई थी। जब उसकी शादी हुई तो उसे लगा कि शक्तिवर्धक दवाएं केवल उसने आज खाई होंगी क्योकिं आज सुहागरात है। मगर ये हमेशा का हो गया।
आरोपी पति दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। वहीं पर उसने एक युवती के साथ संबंध बना लिए।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसकी पति की ऐसी हरकतों के बाद परिवार वालों का व्यवहार भी पूरी तरीके से बदल गया। वह उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करते थे। उससे बार-बार दहेज में 5 लाख रुपया लेकर आने के लिए कहा जाने लगा।
महिला गोरखनाथ थाने पहुंची और शिकायत दी. पुलिस ने शिकायत पर पति समेत ससुराल के अन्य सदस्यों पर गुरुवार को दहेज उत्पीड़न और अन्य धारा में केस दर्ज कर लिया गया है।
You may also like
आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज-3: पार्थ सालुंखे की चमक से बढ़ी भारत की उम्मीदें
विराट कोहली: 20 लाख रुपये से शुरू हुए सफ़र का 18 साल लंबा इंतज़ार
यस बैंक का बड़ा ऐलान: बोर्ड ने दी 16000 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी, चेक करें डिटेल्स
स्टोलेन: एक दिल दहला देने वाली कहानी जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगी
डी फ्रिज में रखे चिंकारा का देर रात अंतिम संस्कार, शिकार करने वाले 5 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद धरना खत्म